फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Shortage Crisis: 48 घंटे का बचा है समय, बंद हो जाएंगे अधिकांश होटल-रेस्तरां! ठेल वालों को लगेगा तगड़ा झटका

Thu, 12 Mar 2026 09:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पश्चिम एशिया में युद्ध के असर से व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति रोक दी गई है, जिससे छोटे होटल-रेस्तरां और ठेल-स्टॉल संचालकों पर संकट गहरा गया है। संचालकों का कहना है कि गैस सप्लाई जल्द बहाल नहीं हुई तो 48 घंटे में अधिकांश छोटे प्रतिष्ठान बंद हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
व्यावसायिक सिलिंडर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में युद्ध से प्रभावित हुई गैस आपूर्ति के कारण सरकार ने व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बंद कर दी है। इससे होटल-रेस्तरां और स्टॉल संचालकों के पास करीब दो दिन का ही स्टॉक बचा है। संचालकों का कहना है कि आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो अगले 48 घंटे में अधिकांश छोटे होटल-रेस्तरां बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन


होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि जिले में 900 से अधिक होटल एंड रेस्तरां हैं। 8000 से अधिक स्टॉल, ठेल और हलवाई की दुकानें हैं। व्यावसायिक सिलिंडर की कटौती होने पर सिलिंडर मिलना मुश्किल हो रहा है। गैस एजेंसी से लगातार संपर्क करने पर भी आपूर्ति के मुकाबले 50 फीसदी से भी कम सिलिंडर मिले हैं।

गैस एजेंसी संचालकों ने बृहस्पतिवार से व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बंद करने की बात कही है। ऐसे में छोटे होटल, रेस्तरां और स्टॉल संचालक दो दिन में बंद करने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बड़े होटल-रेस्तरां में पीएनजी की कॉमर्शियल आपूर्ति होती है, उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। डीएम से मिलकर जल्द परेशानी बताएंगे।


 

व्यावसायिक सिलिंडर मिलने में आ रही दिक्कत
सुल्तानगंज पुलिया के मिष्ठान विक्रेता ताराचंद ने बताया कि बीते सप्ताह से व्यावसायिक सिलिंडर मिलने में दिक्कत आ रही है। इससे बिक्री पर भी असर पड़ा है। सिलिंडर नहीं मिला तो खाद्य सामग्री कैसे बनेगी, मजबूरी में बंद करना पड़ेगा।

 

प्रभावित हुआ व्यापार
गांधी नगर के मिष्ठान विक्रेता वरुण कुमार का कहना है कि व्यावसायिक सिलिंडर मिलने में परेशानी हो रही है। एजेंसी से सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में खाद्य सामग्री भी कम ही बन पा रही है। इससे व्यापार प्रभावित हुआ है। 
 
विज्ञापन

होटल-रेस्तरां के लिए व्यावसायिक सिलिंडर बंद
गंगा गैस एजेंसी के मैनेजर कमल ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसके चलते होटल-रेस्तरां के लिए व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें