फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commercial Cylinder: व्यावसायिक गैस सिलिंडर 135 रुपये हुआ सस्ता, जानें आगरा में अब क्या है नई कीमत

Wed, 01 Jun 2022 01:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पेट्रोल और डीजल के बाद अब व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमत पर घटौती हुई है। हालांकि घरेलू सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
व्यावसायिक गैस सिलिंडर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमत में कटौती हुई है। 19 किलो के व्यावसायिक सिलिंडर पर 135 रुपये कम हुए हैं। अब इसकी कीमत 2262 रुपये हो गई है। इससे पहले अप्रैल में व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत 254 रुपये बढ़ी थी, जिससे यह सिलिंडर 2397 रुपये का हो गया था। अब कीमत घटने से उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिलेगी।  

बुधवार से लागू हुई नई कीमत 

ऑल इंडेन गैस डिसटीब्यूटर्स एसोसिएशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 135 रुपये कम होने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। नई कीमत बुधवार से ही लागू हो गई है। हालांकि घरेलू सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शहर में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 1015.50 रुपये है। 

पेट्रोल-डीजल की ये है कीमत 

22 मई को केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी। इसके बाद से तेल कंपनियों ने दाम में वृद्धि नहीं की है, जिससे आम जनता को सीधे तौर महंगाई से कुछ हद तक राहत मिली है। एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद से आगरा में पेट्रोल 96.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें