फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: सुबह से ही उमस कर रही बेहाल, तीन दिन तक दहकेगा आगरा, तापमान 44 डिग्री के करीब

Wed, 01 Jun 2022 11:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बारिश के बाद ताजनगरी में फिर से गर्मी बढ़ गई है। बुधवार सुबह से गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए। उमस में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। 
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी कर रही परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में मई के आखिरी दिन उमस ने बेहाल किया। आर्द्रता 55 फीसदी तक रही। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी के बीच तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। अगले तीन दिन सूरज के तेवर सख्त रहेंगे। पारा 44 डिग्री के आसपास रहेगा। इसका असर बुधवार सुबह से ही दिखने लगा। 

44 डिग्री के आसपास रहेगा तापमान 

बुधवार सुबह आठ बजे से ही तेज धूप खिल गई। भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो गए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। जून के पहले सप्ताह में पहले तीन दिन तापमान 44 डिग्री के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी संभव है। आज भी पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है।

गर्मी से पर्यटक हो रहे बेहाल 

गर्मी और उसम के चलते ताजमहल सहित अन्य स्मारकों पर आने वाले पर्यटकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ताजमहल में तेज धूप के कारण पत्थर गर्म हो जाते हैं। ऐसे में उमस भी बेहाल कर देती है। गर्मी के कारण दोपहर के वक्त स्मारकों में पर्यटक कम पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें