कासगंज में सोशल मीडिया पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर दी गईं अभद्र टिप्पणी का स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद सपाइयों में आक्रोश भड़क गया है। सपा कार्यकर्ताओं ने फेसबुक आईडी यूजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। साथ ही कार्रवाई न होने की दिशा में आंदोलन की चेतावनी दी है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी और साइबर सेल को सौंप
दी है।
सपाइयों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को प्रदर्शन करते हुए सीओ सिटी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सीओ आरके तिवारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि एक फेसबुक आईडी जो आकाश ठाकुर के नाम से संचालित है उस आईडी से समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी की गई है। सपाइयों ने सीओ से मांग की कि आईडी संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो सपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए विवश होंगे। इधर सोशल मीडिया पर जब तेजी से यह विवाद तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाई है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी और साइबर सैल को दी है।
मथुरा में बाबा रामदेव: बढ़ते कोरोना संक्रमण पर दी सलाह, बीमारी से लड़ने का योग ही सबसे उत्तम उपाय
इन्होंने जताया आक्रोश
आक्रोश जताने वालों में प्रह्लाद सिंह, अभिषेक गौरी, सौरभ यादव, पुष्पेंद्र यादव, राहुल यादव, गुड्डू सिंह, अमन, प्रवीन, रचन यादव, राजीव यादव, अनन्य कुमार, मुगल किशोर आदि प्रमुख हैं।
एसपी मनोज सोनकर का कहना है कि सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिप्पणी का मामला सामने आया है। मामले में सीओ सिटी और साइबर सेल से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।