युवती वेलेंटाइन गिफ्ट दे रही थी, उसी दौरान उस पर कुछ युवकों ने कमेंट कर दिया। इस पर युवती के दोस्त ने अपने साथियों को बुला लिया। जिन कार सवारों की पिटाई की गई, उनका कहना है कि उन लोगों ने कमेंट नहीं किया था।
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर कार सवार युवकों ने वेलेंटाइन डे गिफ्ट दे रही युवती पर कमेंट कर दिया। युवती के दोस्त ने अपने अन्य दोस्तों के साथ बाइक से पीछा कर कार सवार युवकों को रोका और उनकी पिटाई की। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
कार चालक आशु ने थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि वह एटा के विष्णु, अंकित, अंजुल और अरुण के साथ मथुरा के बल्देव से परिवार की युवती की ससुराल से विदाई करवाकर घर जा रहे थे। रस्ते में वाटरवर्क्स चौराहा पर अपने जीजा राजकुमार को कार से उतारा। वहां एक युवती एक युवक को वेलेंटाइन गिफ्ट दे रही थी।
किसी ने उन पर कमेंट कर दिया। इस बात से नाराज युवक ने अपने अन्य दोस्तों बुला लिया। दो बाइकों से पीछा कर हाईवे के गोयल कट पर जाम में फंसे कार सवारों को रोक लिया। उनके साथ मारपीट कर फरार हो गए।