फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में अध्यात्म में रंगे राजपाल यादव: श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे बॉलीवुड के हास्य कलाकार, दर्शन कर की पूजा-अर्चना

Mon, 22 Nov 2021 12:32 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा-वृंदावन

सार

हास्य कलाकार राजपाल का अध्यात्म से गहरा नाता है। कान्हा की नगरी में अक्सर वे आते हैं और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करते हैं।
 
विज्ञापन
मथुरा में राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के हास्य कलाकार राजपाल यादव रविवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सेवायत कौशल किशोर गोस्वामी ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। राजपाल फोगला आश्रम में चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग समारोह में सहभागिता करने आए हैं। यहां श्रद्धा और आस्था के साथ शिवलिंग निर्माण कर वैदिक रीतिरिवाज से पूजा की। स्वर्गीय दद्दा जी महाराज की स्मृति में आयोजित इस समारोह के संयोजक डॉक्टर अनिल शास्त्री ने बताया कि योगेश्वर की भूमि में यह आयोजन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। राजपाल ने कहा कि वह पूज्य दद्दा जी के सानिध्य में आयोजित इस समारोह में हमेशा से आते रहे हैं। यह उनका सौभाग्य है। वह पिछले कई वर्ष से वृंदावन की इस पावन भूमि में आते रहे हैं। यहां की भूमि ही ऐसी कि जो एक बार यहां आता है, वो यहां का ही बनकर रह जाता है। 
विज्ञापन


आगरा में बेखौफ खनन माफिया: वन विभाग की टीम पर हमला ट्रैक्टर छुड़ाया, तीन कर्मचारी घायल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें