फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए आएं आगे: डीएम

विज्ञापन
कासगंज की दरियावगंज झील पर आयोजित बर्ड फेस्टीवल कार्यक्रम में बोलते डीएम सीपी सिंह व मंचासीन अन? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। विश्व आर्र्द भूमि दिवस पर मंगलवार को वन विभाग ने दरियावगंज झील पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में मॉडल बनाए और आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पहुंचे डीएम ने आर्द्र भूमि संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए जल संरक्षण की बात कही। इस दौरान डीएम और एसपी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों के मॉडल को सराहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों के स्वागत में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आयोजकों ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए। डीएम सीपी सिंह ने कहा कि वन विभाग के प्रयासों में हर किसी के सहयोग की कड़ी जुड़नी चाहिए।
एसपी मनोज सोनकर ने कहा कि आर्द्र भूमि संरक्षण के लिए विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सुझावों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एसडीएम पटियाली शिव कुमार, सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम, एआरटीओ राजेश राजपूत आदि मौजूद रहे। डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ ने अतिथियों और आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन

लूडो खिलाकर दी संरक्षण की प्रेरणा
कार्यक्रम में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के कोऑर्डिनेटर राजेश वाजपेयी, हिमांशु शर्मा ने शोधार्थियों को झील पर प्रयोग कराया। स्कूलों से आए विद्यार्थियों को दूरबीन के माध्यम से पक्षी दिखाए गए और लूडो खिलाकर पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दी। उन्होंने सांप सीढ़ी खेल के माध्यम से बताया कि जो प्रकृति का हरण करता है तो उसे सर्प काटता है और वह निचले पायदान पर पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें