फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन दान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक लगेगा। आप ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर सकते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आज विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन का प्रयास है कि अधिकांश लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया जा सके, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग शिविर में प्रतिभाग कर रक्तदान करें और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में चल रही खून की कमी को दूर किया जा सके। आपके द्वारा दान में दिया गया रक्त जरूरतमंद को निशुल्क ब्लड बैंक की ओर से उपलब्ध कराया जाता है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि एक नई ऊर्जा प्राप्त होती है। ब्लड बैंक के वरिष्ठ एलटी विनोद तिवारी का कहना है कि 18 से 60 साल तक के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से उनके खून की जांच भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें