फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: चुनावी गुलाल से मचेगा होली पर धमाल, रंगों से सजने लगे बाजार

Thu, 14 Mar 2019 04:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फाग में इस बार होली के ही नहीं, चुनाव के रंग भी बरसेंगे। बाजार इसके लिए तैयार है। बसपाइयों के लिए नीला, भाजपाइयों के लिए केसरिया और सपाइयों के लिए लाल तथा हरे रंग का गुलाल आया है। मोदी और राहुल की पिचकारी भी जल्द ही आने वाली हैं। दुकानदारों ने आर्डर दे दिए हैं।
विज्ञापन


इस बार होली और चुनाव साथ साथ है। ब्रज में होली का अलग ही मजा होता है। ऐसे में चुनाव भी आ गया है तो सोने पर सुहागा हो गया है। दुकानदारों को विधानसभा 2017 का धमाल याद है। 

केसरिया रंग कम पड़ गया था। इधर होली थी, उधर चुनाव के नतीजे आ रहे थे। भाजपा उम्मीदवार जीते जा रहे थे, केसरिया गुलाल उड़ रहा था। इससे पहले चुनाव के दौरान बसपाइयों ने नीला रंग खूब उड़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन जुलूस में खेली जाएगी होली

रावतपाड़ा के थोक विक्रेता रामेंद्र अग्रवाल का कहना है कि इस बार सियासी दलों के झंडे के रंग के हिसाब से गुलाल काफी मात्रा में मंगाया गया है। पिछले सालों में इस गुलाल की डिमांड बढ़ी है। जल्द ही नेताओं के फोटो वाली पिचकारी भी आने वाली हैं।

इस बार होली का रंग और नामांकन साथ साथ चलेंगे। नामांकन जुलूस में रंग जमाने के लिए गुलाल उड़ाया जाता है। तब यह गुलाल बहुत काम आएगा। बाजार में अबीर-गुलाल की दुकानें सजने लगी हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि चुनाव की वजह इस बार रंगों की अच्छी बिक्री होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें