फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उत्तर पुस्तिकाओं का सुरक्षा कवच बनेंगें रंग और नंबर

Fri, 09 Feb 2024 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेजी से चल रही है। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचना शुरू हो गई है। केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा में रखवाया जा रहा है। इस बार परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, छेड़छाड़ या फिर बदलाव नहीं हो सकेगा। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिका के पेजों की नंबरिंग और उनके कलर में बदलाव कर नई व्यवस्था की है। जिले में 67 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा होगी। परीक्षा में 41 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परिषद से आने वाली उत्तर पुस्तिकाओं को सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कालेज में सुरक्षित रखवाया गया था। जहां से परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं भेजने का कार्य शुरू हो गया है। परिषद से पहली बार ‘अ’ उत्तर पुस्तिका के भीतरी पेजों पर नंबरिंग की गई है। परीक्षार्थी चाहकर भी अंदर के पन्नों को नहीं बदल सकेगा। वहीं ‘अ’ और ‘ब’ उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पृष्ठ पर क्रमांक पड़ा हुआ होगा। उत्तर पुस्तिकाएं धागे से सिली हुई हैं ताकि स्टेपलर की पिन निकालकर पन्ने जोड़े या बदले नहीं जा सकें। इतना ही नहीं हाईस्कूल की ‘अ’ उत्तर पुस्तिका डार्क ब्राउन रंग एवं ‘ब’ कॉपी डार्क वायलट रंग की होगी। इसके अलावा इंटरमीडिएट की ‘अ’उत्तर पुस्तिका डार्क पिंक रंग और ‘ब’ उत्तर पुस्तिका डार्क लाल रंग में वितरित की जाएंगी। उत्तर पुस्तिका व कलापत्र आदि के कवर पृष्ठ व अंतिम पेज पर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश का लोगो सिक्योरिटी कोड के तहत छपवाया गया है। साथ ही ‘अ’ उत्तर पुस्तिका के अंदर के पृष्ठ पर भी लोगो लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें