फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, मौत से 45 मिनट तक जूझते रहे चालक-परिचालक; ऐसे बची जान

Fri, 31 May 2024 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

हाईवे पर दो ट्रक के बीच भिड़ंत के बाद चालक और परिचालक केबिन में फंस गए। दोनों को बचाने के लिए पुलिस टीम जुट गई। 45 मिनट के बाद उन्हें बचाया जा सका। 
 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा- ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद के पास दो ट्रकों में भीषण टक्कर हुई। हादसे के बाद ट्रक का चालक और परिचालक केबिन में फंस गए। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने दोनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद बुल्डोजर की मदद से चालक और परिचालक को करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। 
विज्ञापन


आगरा के मलपुरा क्षेत्र में आगरा- ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद पर बृहस्पतिवार करीब 9:30 बजे सड़क हादसा हो गया। मथुरा की तरफ से आ रहा एक ट्रक न्यू दक्षिणी बाईपास ओवर ब्रिज से नीचे उतरते समय बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जा रहे ट्रक से जा टकराया। हादसे में चालक और परिचालक फंस गए। 

वहीं हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बुल्डोजर की मदद से घायल चालक और परिचालक को करीब 45 मिनट बाद निकला जा सका। दोनों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घायलों में कांता प्रसाद निवासी पंधाना, तहसील बंदना,खंडवा, मध्य प्रदेश और नन्हे लाल निवासी बावली, थाना धूमा, सिवनी मध्य प्रदेश है। वहीं हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें