फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और ई- रिक्शा में हुई टक्कर, पांच घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। कासगंज गेट बाईपास पर रविवार की रात्रि नौ बजे टेंपो और ई रिक्शा में टक्कर हो गई। जिससे चार लोग टेंपो सवार और एक राहगीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। टेंपो सोरों से कासगंज जा रहा था। जब वह बाईपास रोड पर पहुंचा उसी दौरान ई रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई। जिससे टेंपो में सवार नेत्रपाल निवासी नगला भट्टा कासगंज, वैष्णवी शर्मा, अमित कुमार निवासी गण चितौरा बहजोई जिला संभल, पाठक बाबा निवासी आवास विकास कालोनी घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं एक राहगीर जगत नारायण निवासी होड़लपुर सोरों भी हादसे में घायल हो गया। आस पास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश भारद्वाज ने बताया कि टेंपो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें