फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला भाट में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। गांव नगला भाट निवासी सौ वर्षीय वृद्ध की सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने परिवार के ही लोगों पर जमीन के विवाद को लेकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

वृद्घ रामदयाल सोमवार की सुबह घर पर थे, अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र अजब सिंह ने आरोप लगाया कि परिवार के लोगों ने पिता से धोखाधड़ी कर पैतृक जमीन का बैनामा अपनी पत्नियों के नाम करा लिया था। मामले में 16 जुलाई को फैसला हो गया था। पिता ने उस से कहा था कि वह जमीन उसे वापस दिलाएंगे। इसी बात को लेकर परिवार के नामजदों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें