फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा यूनिवर्सिटी में इस मांग को लेकर सुबह से रात तक धरना देते रहे कॉलेज संचालक

Wed, 07 Mar 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रात तक विवि परिसर में मौजूद रहे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं सात मार्च से अधूरी तैयारियों के बीच शुरू होंगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिल पाए हैं। एक दिन पहले तक परीक्षा फार्म भरे जाने की प्रक्रिया जारी रही। 
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र में परिवर्तन किया गया। इन सब समस्याओं के संबंध में सेल्फ फाइनेंस कालेज संचालकों ने मंगलवार को कुलपति शिविर कार्यालय के बाहर घंटों विरोध-प्रदर्शन किया। परीक्षा तिथि बढ़ाए जाने की मांग की।

सेल्फ फाइनेंस कालेज एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में कालेज संचालक दोपहर करीब एक बजे बजे विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित कुलपति के शिविर कार्यालय के बाहर पहुंचे। 
विज्ञापन

लाइन में लगे छात्र - फोटो : अमर उजाला
रात करीब नौ बजे कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित से वार्ता के बाद हटे। इस दौरान कालेज संचालक कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह से नोंकझोंक भी हुई। 

चीफ प्रॉक्टर मनोज श्रीवास्तव को भी खरीखोटी सुनाई। एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश चौधरी और महामंत्री डा. आशुतोष पचौरी ने आरोप लगाया कि पूरी परीक्षा फीस जमा होने के बाद भी सैकड़ों छात्रों के परीक्षा फार्म नहीं भरे गए। 

तीन बार परीक्षा केंद्र बदले जा चुके हैं। मंगलवार शाम तीन बजे तक प्रवेश पत्र नहीं डाले गए। सुबह सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र कराने में मुश्किल होगी। 
विज्ञापन

लॉगइन आईडी खोली

तमाम विद्यार्थी परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। मांग रखी कि अव्यवस्थाओं को दूर करके 10 मार्च से परीक्षाएं कराई जाए। कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित का कहना है कि छात्र हित में जिन कालेजों का परीक्षा शुल्क नहीं जमा था। 

उनको भी परीक्षा फार्म भरने का मौका दे दिया गया। मंगलवार सुबह 10:30 बजे लॉगइन आईडी खोल दी गई। किसी भी परीक्षार्थी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें