फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टूटी पुलिया ने रोका आधा दर्जन गांवों का रास्ता, हादसे का डर

Sun, 12 Jul 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो।बांस महापत गांव मे सड़क हुए गड्ढे को दिखाते ग्रामीण , गांव की गलियों में भरा कीचड़ , सड़क - फोटो : पानी उतर गया पर समस्याएं खड़ी रहीं
विज्ञापन
फतेहाबाद। तहसील सदर के गांव बांस महापात को जाने वाले मार्ग में कीचड़ व पुलिया टूटने से आधा दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। आवागमन प्रभावित होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

आगरा फतेहाबाद मार्ग से बांस महापत, नगलाकांश, शैवला, पावासर और बांगुरी समेत आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाला करीब 10 से 12 किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग बदहाली का शिकार है। जगह-जगह गड्ढों, जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बांस महापत गांव घुसते ही बनी पुलिया की आरसीसी टूट जाने से बड़ा गड्ढा हो गया है, जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से दोपहिया व चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण लक्ष्मी नारायण, शिव नारायण, हरिओम, मनीष सहित अन्य लोगों का कहना है कि टूटी पुलिया और जर्जर सड़क की समस्या से जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पुलिया की मरम्मत कराने, जलभराव और कीचड़ की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें