फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने ली दो और जान

Fri, 22 Jan 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फीली हवाएं तीर सी चुभ रही हैं। घर से बाहर निकलते ही हाथ-पांव सुन्न हो रहे हैं। देरी से आई सर्दी में गुरुवार को पारा सामान्य से सात डिग्री नीचे पहुंचा तो यह जानलेवा साबित हुआ। देहात में जैतपुर और बिजौली में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, सर्दी का कहर अभी तीन दिनों तक जारी रहेगा और न्यूनतम तापमान में अभी और कमी आएगी, वहीं कोहरा भी छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान में अभी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा और महज 25 मीटर तक ही दृश्यता रही। ताजमहल के पास घना कोहरा छाया रहा और दोपहर एक बजे तक सेंट्रल टैंक से ताजमहल बेहद धुंधला नजर आया। गुरुवार सुबह बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं जैतपुर के अमाही गांव में सर्दी से रामसहाय (70) पुत्र हरभान की मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, गुरुवार सुबह उनका शरीर जकड़ गया और वे गिर पड़े। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते, उनकी मौत हो गई।  बिजौली गांव में कमला देवी (50) पत्नी छोटे लाल की ठंड की वजह से मौत हो गई। परिवारिजनों के मुताबिक, सुबह हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोनों ही मामलों में शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। एसडीएम उमाशंकर का कहना है कि दोनों ही मामलों में जांच कराई जाएगी। फतेहपुर सीकरी, किरावली, अछनेरा सहित अन्य इलाकों में ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें