फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 30 नवंबर तक संचालित होंगे जिले के कोल्ड स्टोरेज

Sat, 28 Oct 2023 07:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
30 नवंबर तक संचालित होंगे जिले के कोल्ड स्टोरेज
विज्ञापन

- जिला उद्यान अधिकारी ने दिए संचालकों को निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। आलू की निकासी के लिए किसानों को अब 30 नवंबर तक का समय मिलेगा। जिला उद्यान अधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेश में कोल्ड स्टोर संचालकों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। 30 नवंबर तक वे लगातार कोल्ड स्टोर का संचालन जारी रखेंगे, ताकि किसानों का आलू खराब न हो।
विज्ञापन

फरवरी में आलू का भंडारण शुरू हो जाता है। इसके बाद निकासी करने के लिए शासनादेश के अनुसार 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। लेकिन कई बार शासन ने इसे घटाकर 31 अक्तूबर तक भी किया था। इसी के चलते इस बार भी किसान और कोल्ड स्टोर संचालक असमंजस में थे। इसी दुविधा को दूर करने के लिए जिला उद्यान अधिकारी अनूप कुमार चतुर्वेदी ने शनिवार को जिले के कोल्ड स्टोर संचालकों को आदेश जारी किया है। इसके अनुसार 30 नवंबर तक उन्हें कोल्ड का संचालन करना होगा। ऐसे में किसानों को आलू निकासी के लिए अभी एक माह का समय और मिलेगा। हालांकि उन्होंने किसानों से भी आलू की गिरती हुई कीमतों को देखते हुए जल्द से जल्द आलू की निकासी करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें