फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train: ठंड ने थामी रेल यातायात की रफ्तार, 12 ट्रेनें चार से सात घंटे तक देरी से चलीं; देखें लिस्ट

Mon, 23 Dec 2024 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को धीमा कर दिया है। इस वजह से 12 ट्रेनें चार से सात घंटे तक लेट रहीं। इस दौरान यात्री परेशान रहे। 
 
विज्ञापन
ट्रेन कोहरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गईं हैं। सुबह आने वाली ट्रेनेें दोपहर तक पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों का शेड्यूल भी बिगड़ रहा है। रविवार को श्रीधाम एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


 सचखंड एक्सप्रेस 3:30 घंटे, दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस 3:15 घंटे, महाकौशल और खजुराहो एक्सप्रेस भी तीन-तीन घंटे की देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचीं। अमृतसर एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों ही एक-एक घंटे लेट रहीं। उत्कल एक्सप्रेस 4:30 घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस चार घंटे, साबरमती एक्सप्रेस दो घंटे तो बनारस-ओखा एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से आगरा फोर्ट स्टेशन पर पहुंची। 

इसके अलावा भी करीब छह ट्रेनें घंटों की देरी से आगरा पहुंचीं। पीसीएस-प्री की परीक्षा देने आए काफी अभ्यर्थी भी रविवार को स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे मगर ट्रेनों के लेट होने के कारण वह घंटों तक स्टेशन पर इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन



रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने
 व्यापारी नेता कृष्ण कुमार गोयल को रेल मंत्रालय की ओर से रेल परामर्शदात्री समिति का सदस्य नामित किया गया है। गोयल व्यापारी एकता परिषद, ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन सहित कई संगठनों से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें