फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन, पांच डिग्री रहा पारा

विज्ञापन
कासगंज के इटौआ गांव में जमा पाला - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कई दिनों से चल रही पछुआ हवा के कारण ठंड के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। न्यूनतम पारा दूसरे दिन भी पांच डिग्री पर बना रहा। कोहरा छंटने के बाद धूप तो निकल रही है लेकिन लोगों को थोड़ी सी ही राहत मिल पा रही है। गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पाले की परत तक जमने लगी है। इससे किसान फसलों को लेकर चिंतित नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई दिनों से शीत लहर चल रही है। लगातार ठंडी हवाएं चल रही हैं। रात के समय वातावरण में कोहरा छा जाता है लेकिन दिन निकलने पर हवा के चलते कोहरा जल्द ही छंट जाने से धूप भी निकल आती है लेकिन हवा के चलते धूप की तपिश लोगों को कम महसूस हो रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा। किसान रामवीर का कहना है कि पाला जमने से आलू व मटर की फसल पर असर पड़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें