फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश और कोहरे से बढ़ी सर्दी, ओले गिरने की चेतावनी

Sun, 12 Jan 2025 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मौसम में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी के बीच बारिश ने जिले में ठिठुरन बढ़ा दी है। कोहरे और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के ओले गिरने की चेतावनी से किसान चिंतित हैं। किसानों के खेतों में खड़ी सरसों और आलू की फसल पर संकट छाया हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम से छाए बादल रात करीब 11 बजे बारिश में बदल गए। रात में रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश से फिलहाल तो कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विभाग की ओर से अगले 48 घंटे में ओले गिरने की चेतावनी दी है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान अपनी आलू और सरसों की फसल को लेकर चिंतित हैं। किसान राधेश्याम शाक्य ने बताया कि आलू की फसल खुदाई के लिए तैयार है। ऐसे में यदि अधिक बारिश होती है तो आलू की फसल में भारी नुकसान होगा।
किसान रमेश चंद्र चौहान ने बताया कि सरसों की फसल खेतों में अच्छी है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। यदि ओले गिरे तो सरसों की फसल में भारी नुकसान होगा। रविवार को पूरे दिन मौसम में बादल छाए रहे। देर शाम होते-होते फिर से मौसम में कोहरा छा गया।
विज्ञापन


कालिंदी एक्सप्रेस 9.47 घंटे देरी से पहुंची स्टेशन पर परेशान रहे यात्री
शहर होकर गुजरने वाली कालिंदी एक्सप्रेस लगातार प्रभावित हो रही है। प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस शनिवार की रात 11:20 बजे मैनपुरी स्टेशन पर पहुंचनी थी यह ट्रेन 8:30 घंटे देरी से रविवार की सुबह 7:50 बजे मैनपुरी पहुंची। भिवानी से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस भी रविवार को 9:47 घंटे देरी से पहुंची। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 3:50 के स्थान पर दोपहर 1:37 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें