फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: आगरा में प्रियंका गांधी के रोड शो के बाद कांग्रेस प्रत्याशी समेत 2500 पर मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Feb 2022 10:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आदर्श आचार संहिता तार-तार हो गई। चुनाव आयोग की रोक के बावजूद बाह, फतेहाबाद, खेरागढ़, ग्रामीण विधानसभा में रोड शो, रैली व जुलूस निकाले। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के रोड शो में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरागढ़ में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार, आयोजक कुलदीप दीक्षित समेत 2500 लोगों के खिलाफ थाना खेरागढ़ पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। जिले में मंगलवार तक कुल 19 नामजद एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इसमें बाह से सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा और भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह के नाम भी हैं। 
विज्ञापन


खेरागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को कस्बा खेरागढ़ में डोर टू डोर चुनाव प्रचार करना था। जिसमें 20 लोगों की अनुमति ली गई थी, लेकिन प्रत्याशी व आयोजक ने करीब 2500 समर्थकों की भीड़ के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मामले में प्रत्याशी और आयोजक समेत 2500 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

सपा और भाजपा के प्रत्याशियों के खिलाफ भी केस दर्ज 

बाह विधानसभा क्षेत्र में भी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रैलियों में भीड़ उमड़ी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। पुलिस ने बाह से सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा और भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है। 

बाह के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बाह में बिना अनुमति के रोड शो करने पर मधुसूदन शर्मा और 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, जैतपुर के एसओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जैतपुर में रोड शो करने पर विधायक पक्षालिका सिंह और करीब 500 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

मलपुरा में वाहन सीज

आगरा ग्रामीण क्षेत्र से रालोद सपा प्रत्याशी को मलपुरा पुलिस ने हिरासत में लिया। एक वाहन सीज, चार के चालान हुए हैं। फतेहाबाद में सपा प्रत्याशी की बाइक रैली पुलिस को रास्ते में ही रोक कर समाप्त करानी पड़ी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें