फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: केंद्र में बनेगी गठबंधन की सरकार

Tue, 23 Apr 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र में बनेगी गठबंधन की सरकार
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बोले, भाजपा को हटाने का मन बना चुका है देश का मतदाता

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैनपुरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे सोमवार की देर शाम मैनपुरी पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय पर गठबंधन के नेताओं और कांग्रेस पदाधिकारी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी देश की जनता भाजपा को केंद्र सरकार से हटाने का मन बना चुकी है। गठबंधन के कार्यकर्ता मेहनत करें और मतदाताओं के मन को वोट में बदलने का काम करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास केवल जुमलेबाजी है जबकि गठबंधन के नेताओं के पास उनके कराए हुए विकास के काम है यही वजह है कि भाजपा के प्रत्याशी केवल धर्म और मोदी योगी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी कोई भी विकास कार्य नहीं बन पा रहे हैं। भाजपा का देश ही नहीं उत्तर प्रदेश से भी सफाया हो जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम निकाल भाजपा में आपस में ही विरोध है पहले चरण के मतदान में भाजपा का सफाया हो चुका है गठबंधन पहले चरण में जीत गया है अंतिम चरण तक भाजपा पूरी तरह साफ हो जाएगी। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि यह चुनाव विकास और विनाश के बीच है किसान परेशान है युवा बेरोजगार है महिलाएं सुरक्षित नहीं है आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में सबसे ज्यादा महिला संबंधी अपराध होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कौशलेंद्र यादव, प्रदेश सचिव अर्चना राठौर, कांग्रेस की लोकसभा कोऑर्डिनेटर प्रतिमा सिंह, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विनीता शाक्य ,कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अजय दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें