आगरा। थाना सदर के सेवला सराय क्षेत्र में कोचिंग संचालक ने छात्र पर अभद्रता का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। गोपाल पुरा निवासी आकाश वरुण सेवला सराय में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स की कोचिंग संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी कोचिंग में राम शर्मा नामक युवक पढ़ता था। वह अक्सर नशे में कोचिंग आकर गाली-गलौज कर कोचिंग बंद कराने की धमकी देता था। उन्होंने विरोध किया तो बुधवार शाम आरोपी उनके घर पर आ धमका और मां से गाली-गलौज की। कोचिंग आकर सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद