फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के ड्राइवर का भी कटा चालान

Mon, 27 Jun 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सीओ के ड्राइवर का भी कटा चालान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आज से चेकिंग में और सख्ती बरतेगी ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन


यातायात नियम तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती और बढ़ गई। अभियान के पहले दिन सिपाहियों और दरोगाओं पर कार्रवाई की गई थी। दूसरे दिन रविवार को सीओ एत्मादपुर के ड्राइवर का भी चालान काट दिया गया। वह सीट बेल्ट नहीं लगाए था। जो लोग पुलिस पर हो रहे इस एक्शन को देखकर खुश हो रहे हैं,  वह यह समझ लें कि ऐसी गलती करने पर बख्शा उन्हें भी नहीं जाएगा। ट्रैफिक पुलिस आज से अभियान और तेज करने जा रही है। इसमें सिर्फ चालान नहीं काटा जाएगा, वाहन भी सीज किया जाएगा । आरसी और डीएल भी निलंबित कराए जाएंगे।
सीओ के ड्राइवर से श्मन शुल्क वसूला गया है। ट्रैफिक पुलिस सूत्रों की मानें तो दो दिन पुलिस पर सख्ती सिर्फ इसलिए की गई ताकि किसी को यह कहने का मौका न मिले कि यातायात नियम तोड़ने पर पुलिसवालों पर कार्रवाई नहीं होती। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार सिंह ने सबसे पहले पुलिस को ही सबक सिखाया। आज से आम लोगों पर भी सख्ती होगी। प्रेस, पुलिस, एडवोकेट लिखे वाहनों पर खास तौर से नजर रहेगी। सीट बेल्ट, हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग पर फोकस किया जा रहा है। 
विज्ञापन


शहर भर में बनाए गए हैं प्वाइंट
हरीपर्वत चौराहा, मदिया कटरा, भगवान टाकीज, संजय प्लेज चौराहा समेत शहर में जगह जगह चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां टीएसआई की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह से शाम तक चेकिंग अभियान चलेगा।

एक जुलाई से अवैध बत्ती-हूटर उतरवाएंगे
एक जुलाई से गाड़ियों पर नीली और लाल बत्ती के साथ हूटर लगाकर चलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। कार के शीशों पर लगी काली फिल्म भी उतरवाई जाएंगी।
विज्ञापन


डीआईजी ने तलब की रिपोर्ट
 डीआईजी अजय मोहन शर्मा ने रेंज के चारों जिलों की पुलिस ने ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। फीरोजाबाद में हाल ही में 164 लोगों के डीएल और आरसी निलंबित कराए गए हैं। आगरा में इससे पहले 81 लोगों पर यह कार्रवाई हुई थी।

अभियान को और सख्त किया जा रहा है। यातायात नियम कोई भी तोड़े, कार्रवाई जरूर होगी - राजेश कुमार सिंह ( एसपी ट्रैफिक )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें