फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आय से अधिक संपत्ति मामले में सीओ भोगांव निलंबित

Tue, 04 Nov 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में शासन ने सीओ भोगांव ऋषिकांत शुक्ला को निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद सीओ भोगांव ने लोगों से दूरी बना ली है। करीब तीन माह पहले उनकी तैनाती कानपुर से मैनपुरी हुई थी। शासन की कार्रवाई पर पुलिस महकमे ने चुप्पी साध ली है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने उन्हें भोगांव सर्कल की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा था। उन पर जेल में बंद अखिलेश दुबे के गिरोह का सहयोग करने का भी आरोप हैं। ऋषिकांत करीब 10 वर्ष कानपुर नगर में नियुक्त रहे हैं। वर्तमान समय में उनकी तैनाती जनपद मैनपुरी के भोगांव थाने में थी। सीओ फोन पर भी किसी से बात नहीं कर रहे है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि शासन स्तर पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें