फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरजनपुर मार्ग का 16.50 लाख रुपये से होगा मरम्मत कार्य

Tue, 04 Nov 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लोक निर्माण विभाग सरजनपुर मार्ग का 16.50 लाख की धनराशि से मरम्मत कार्य कराएगा। इसके लिए धनराशि स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इससे लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। विकास खंड सुल्तानगंज में जीटीरोड से सरजनपुर जाने वाले मार्ग पर गड्ढे होने से यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बड़े-बड़े गड्ढों में आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे थे। स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री से मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की थी। क्षेत्रीय विधायक ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा था। विभाग ने मार्ग की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एके अरुण ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। कार्यदायी संस्था नामित होते ही मार्ग की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें