कासगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजीव अग्रवाल ने ब्लॉक सहावर के ग्राम बड़ा गांव कोटरा में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनियमितताएं सामने आई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित मिली। जबकि एएनएम गर्भवती महिलाओं की जांच का रिकार्ड नहीं दिखा सकी। एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया। आंगनबाड़ी के वेतन काटने सहित अन्य कार्रवाई के लिए डीपीओ को संस्तुति की गई।सीएमओ दोपहर 3 बजे टीकाकरण सत्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निधि तिवारी अनुपस्थित मिली। एएनएम. लक्ष्मी के पास सत्र पर गर्भवती महिलाओं की जांच का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। सीएमओ ने बताया कि आंगनबाडी का वेतन रोकने सहित अन्य कार्रवाई के लिए डीपीओ को पत्र लिखा गया है। एएनएम से स्पष्टी करण मांगा गया है।