फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अभियान के दौरान 22 नए कुष्ठ रोगी चिह्नित

Thu, 26 Sep 2024 06:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रोग को छिपाने से कुष्ठ रोगियों में दिव्यांगता का खतरा बढ़ रहा है। विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 22 नए रोगी चिह्नित हुए हैं। अभियान में पहली बार रोगियाें का इतना बड़ा आंकड़ा सामने आया है। इनमें आधे मरीज मल्टीबेसिलरी श्रेणी के पाए गए हैं। शासन से कुष्ठ रोग पर नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कुष्ठ रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इस के तहत कुष्ठ रोगियों को चिह्नित कर उन्हें उचित इलाज देकर रोग से मुक्ति दिलाई जा सके। विभाग ने 2 से 15 सितंबर तक हर घर रोगी खोजी अभियान चलाया गया। 14 दिन के इस अभियान के दौरान दो साल से अधिक उम्र के लोगों की जांच की गई। जांच में 22 नए रोगी चिह्नित किए गए। इसमें सबसे अधिक छह रोगी सोरों क्षेत्र में पाए गए हैं। कासगंज, सहावर में चार-चार, अमांपुर, सिढपुरा में तीन-तीन रोगी मिले। गंजडुंंडवारा, पटियाली में सबसे कम एक-एक रोगी पाया गया। इन रोगियों में 11 मरीज मल्टीबेसिलरी श्रेणी के मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें