फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएमओ ने 2 डाॅक्टर, 1 फार्मासिस्ट व 3 सीएचओ का काटा वेतन

Fri, 26 Apr 2024 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बीमारियों के मौसम में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति काफी खराब है। मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा, जिससे मरीज परेशान रहते हैं। सीएमओ के निरीक्षण में तीन हेल्थ वेलनेस सेंटर पर ताले लटके मिले। लापरवाही पर दो चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट व तीन सीएचओ के वेतन काटने की कार्रवाई सीएमओ ने की है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल सुबह 9.40 बजे सहावर विकास क्षेत्र के बोंदर हेल्थ वेलनेस सेंटर पहुंचे। इस केंद्र पर ताला लटका मिला। इसके बाद वे 10.15 बजे भिलोली हेल्थ वेलनेस सेंटर पहुंचे। यहां भी ताला लटका मिला। सीएमओ के आने की सूचना पर ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने सीएमओ के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। वे 10.30 बजे याकूतगंज हेल्थ वेलनेस सेंटर पहुंचे। इस सेंटर पर तैनात चिकित्सक डाॅ. सुमन कुमारी, डॉ. राजीव कुमार, फार्मासिस्ट सतीश चंद अनुपस्थित मिले। 10.45 बजे लखीमपुर हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस सेंटर पर भी ताले लटके मिले। इस लापरवाही को गंभीरता से लिया गया। सीएमओ ने बताया कि हेल्थ वेलनेस सेंटर बंद मिलने पर तीन सीएचओ के वेतन काटने की कारवाई की गई है। जबकि अनुपस्थित मिले दोनों चिकित्सक व फार्मासिस्ट का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें