मैनपुरी। राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में निजी अस्पतालों और एनजीओ को अधिक से अधिक ऑपरेशन कराकर मरीजों को उपचार दिलाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार की देर शाम हुई समीक्षा बैठक में सीएमओ को कार्यक्रम की धीमी गति पर सीएमओ ने नाराजगी जताई।
सीएमओ ने कहा कि माह मई और जून में कार्यक्रम से जुड़े सभी निजी अस्पताल संचालक और एनजीओ संचालक लक्ष्य के हिसाब से कार्य करें। अधिक से अधिक नेत्र रोगियों को ऑपरेशन कर उपचार दिया जाए।
सीएमओ ने कहा कि लोगों की आखों में रोशनी के लिए समय से उपचार जरूरी है। इस कार्य में जितनी देरी होगी उतनी ही समस्या बढ़ती जाएगी। इसलिए विभाग की मंशा के अनुसार योजना को संचालित करते हुए अधिक से अधिक से अधिक मरीजों को उपचार देकर अंधता नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।
सीएमओ ने कहा कि अगले माह होने वाली समीक्षा बैठक में यदि लापरवाही मिली तो संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान कार्यक्रम से जुड़े सभी एनजीओ, निजी अस्पतालों के संचालक और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।