फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएम योगी 8 को आएंगे आगरा, एसआईआर की समीक्षा संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। प्रदेशभर में चल रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के बीच 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आ सकते हैं। प्रस्तावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री एसआईआर की प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं। इसके अलावा आगरा समेत पूरे मंडल में चल रही विकास योजनाओं व कानून व्यवस्था की समीक्षा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

हाल ही में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विधायकों-सांसदों सहित सभी जनप्रतिनिधियों से एसआईआर के काम के लिए जुटने के लिए कहा था। जिले मेें आगरा उत्तर व ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर फॉर्म वितरण व अपलोड करने की काफी स्थिति खराब है। ऐसे में सीएम के संभावित दाैरे को देखते हुए प्रशासनिक अमले की चिंता बढ़ गई है। भाजपा ने भी सीएम के दाैरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

एसआईआर का काम धीमा
आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 20 प्रतिशत फॉर्म अभी तक भरकर प्राप्त ही नहीं हुए हैं। वहीं, आगरा उत्तर सीट में 5 दिसंबर तक 60 प्रतिशत से कम फॉर्म डिजिटाइज हो सके हैं। आगरा दक्षिण व आगरा कैंट सीट पर भी डिजिटाइजेशन की रफ्तार काफी धीमी है। ऐसे में संभव है कि मुख्यमंत्री इसको लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दे सकते हैं। उधर, मंडल में चल रही योजनाओं खासकर सीएम ग्रिड और गड्ढामुक्त सड़क के अलावा आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर भी समीक्षा किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें