मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने टाटा ग्राउंड, जीआईसी मैदान, कोठी मीना बाजार और डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस का निरीक्षण किया। प्रशासन कार्यक्रम स्थल के चयन और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को आगरा दौरे पर आएंगे, जहां वह करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल चयन के लिए टाटा ग्राउंड, जीआईसी मैदान, कोठी मीना बाजार तथा डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय, ऑडिटोरियम, खंदारी कैंपस आदि का निरीक्षण किया।