फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी दे सकते हैं आगरा को बड़ी सौगात, 474 करोड़ रुपये प्रोजेक्ट का होना है लोकार्पण और शिलान्यास

Wed, 05 Mar 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

होली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 मार्च को आगरा आ सकते हैं। वे आगरा को 494 करोड़ रुपये के 96 प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे। वे विभिन्न प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उनका कार्यक्रम सर्किट हाउस परिसर में प्रस्तावित है। 
 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मार्च को आगरा आ सकते हैं। सर्किट हाउस में 474 करोड़ रुपये के 96 प्रोजेक्ट का लोकार्पण व शिलान्यास होगा। एक हजार युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। मंगलवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने सीएम के दौरे को लेकर सर्किट हाउस में व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन


मथुरा की विश्व प्रसिद्ध होली में शामिल होने के लिए सीएम योगी आगरा व मथुरा का दौरा करेंगे। सात मार्च को बरसाना में लड्डू मार होली होगी। युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत सीएम मंडल के एक हजार युवाओं का प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कलक्ट्रेट में सभी प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक की। इसके बाद मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने सर्किट हाउस में निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था, प्रस्तावित मार्ग व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

इस दौरान सर्किट हाउस में प्रदर्शनी आयोजित होगी। जिसमें एक जनपद एक उत्पाद व आयुष्मान, स्वयं सहायता समूह की स्टॉल लगेंगी। बैठक में नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, सीडीओ प्रतिभा सिंह, एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली, एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी, एडीएम सिटी अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


15 दिन में दूसरी बार आ रहे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले 15 दिनों में दूसरी बार आगरा आ रहे हैं। 23 फरवरी को वह यूनिकार्न कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए आगरा आए थे। 7 मार्च को दूसरा दौरा होगा। ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था के लिए भी अग्नि परीक्षा होगी। पिछली बार सीएम की फ्लीट के कारण यातायात रोके जाने से तीन घंटे तक वीआईपी रोड पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें