फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी आ रहे सीएम योगी, संघ प्रमुख और बाबा रामदेव भी होंगे साथ

Fri, 06 Oct 2017 07:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन
आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और योग गुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को वृंदावन में रहेंगे। कई मंत्रियों के पहुंचने की भी संभावना है। रामकथा वाचक संत विजय कौशल महाराज के आश्रम में मानसी ध्यानकेंद्र का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन

    
वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर स्थित निकुंजवन में मानसी ध्यानकेंद्र के उद्घाटन समारोह की तैयारियां पिछले कई रोज से चल रही हैं। समारोह में संत विजय कौशल महाराज के शिष्यों सहित एक हजार लोग शामिल होंगे। 

ध्यान केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार की सुबह 10 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत और योग गुरु बाबा रामदेव की उपस्थिति में होगा। इसके बाद अतिथिगण समारोह को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ प्रमुख गाड़ी से आएंगे

मोहन भागवत व योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत वृंदावन के निकुंजवन में होने वाले मानसी ध्यानकेंद्र के उद्घाटन समारोह में दिल्ली से गाड़ी से आएंगे। बताया गया है कि संघ प्रमुख दिल्ली से सुबह लगभग 9 बजे निकुंजवन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9:45 बजे पहुंचेंगे। 

मुख्यमंत्री स्वामी ज्ञानानंद महाराज के कृष्ण कृपा धाम आश्रम में चल रहे शरद महोत्सव में भी सहभागिता करेंगे। यहां से 11 बजे वह परिक्रमा मार्ग होते हुए निकुंजवन में आयोजित होने वाले मानसी ध्यानकेंद्र उद्घाटन समारोह में रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें