फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा दौरे पर CM योगी, महिलाओं ने काटा बवाल

Sun, 07 May 2017 08:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
एटा हादसे के मृतकों के परिवारीजनों से मिलते सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा काफी हंगामेदार रहा। एक ओर जहां सुबह महिलाओं ने सड़क पर हंगामा किया तो दूसरी तरफ योगी के निरीक्षण के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। इसके बाद शाम को सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर कार्य करेगी। जब हम केंद्र की योजनाओं को आगे ले जाएंगे तभी सही अर्थों में लोकतंत्र सार्थक होगा। शाम करीब 07:30 बजे से सीएम आगरा से प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन


दरअसल, एसएन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर सीएम के स्वागत में लगे रहे और इसी दौरान बाल रोग विभाग में एक नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर्स ने इलाज में लापरवाही बरती। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि बच्चे की हालत पहले से ही काफी नाजुक थी, उसके इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनएन कॉलेज में निरीक्षण के बाद ताजगंज के गांव उखर्रा पहुंचे। उन्हें उर्खरा में स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लेना था लेकिन उन्होंने वहां झाड़ू नहीं लगाई। बताया गया कि गांव उर्खरा में गंदगी को देखकर सीएम बहुत खफा हैं। प्रशासन ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत 15 झाड़ू का इंतजाम भी कर लिया लेकिन सीएम चले गए।  
विज्ञापन


इसके अलावा सीएम ने ताज कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया। यहां से सीएम डौकी के गांव नगरिया पहुंचे जहां उन्होंने एटा हादसे का शिकार हुए लोगों के परिवारजनों को सहायता राशि के चेक वितरित किए।

सीएम योगी ने सर्किट हाउस में सांसदों और विधायकों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद मंडलायुक्त कार्यालय गए।  यहां मंडल के अधिकारियों के साथ चार घंटे लंबी बैठक के बाद सीएम योगी ने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।सर्किट हाउस से निकलने के बाद शाम करीब 07:30 बजे सीएम आगरा से प्रस्थान कर गए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

विकास से सुशासन स्थापित करेगी सरकारः सीएम

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सीएम आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश में बहुत कुछ किया जाना है। सरकार विकास से सुशासन स्थापित करेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार एक साथ मिलकर उत्तर प्रदेश को आगे ले जाएंगे। जब हम केंद्र की योजना को आगे ले जाएंगे तभी लोकतंत्र सार्थक होगा। 

इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए सीएम बोले कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में डेढ़ माह में कानून का राज स्थापित किया है। प्रदेश के लोगों को 'सबका साथ सबका विकास' के आधार पर बिजली दी गई। अखिलेश सरकार ने केवल पांच जिलों बिजली दी लेकिन वर्तमान सरकार ने हर जिले में बिजली दी है। प्रदेश सरकार ने पहली बार गेंहू क्रय केंद्र आरंभ किया है। अब किसानों से सीधा गेंहू क्रय किया जाएगा। सरकार ने आलू का समर्थन मूल्य घोषित किया।

इसके साथ ही सीएम ने भाजपा नेताओं पर कानून हाथ में लेने के आरोप पर उन्हें चेताया भी। उन्होंने कहा कि अगर कोई कानून अपने हाथ में नही ले रहा है तो हम भी अपने हाथ में कानून नहीं लेंगे। केंद्रसरकार के वीआईपी कल्चर का समाप्त करने के लिए लाल बत्ती हटाने के निर्णय के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की। 

आगरा की पेयजल समस्या के समाधान के लिए सीएम बोले ‌कि जरूरत पड़ी तो चंबल से भी पानी लेकर आएंगे।  गंगाजल परियोजना को अमली जामा पहनाया जाएगा । आगरा के सिविल टर्मिनल टर्मिनल को पूरा कराने का आश्वासन दिया। वहीं यूपी में स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के लिए हर कार्यकर्ता एक वार्ड को गोद लेने को कहा।
​
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें