फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा : आज ब्रज के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, शाम को करेंगे कोविड इंतजामों की समीक्षा

Thu, 13 May 2021 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

  • सुबह जाएंगे अलीगढ़, दोपहर में मथुरा और शाम को आगरा में करेंगे कोविड इंतजामों की समीक्षा
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ब्रज का दौरा करेंगे। सबसे पहले सुबह अलीगढ़ में फिर दोपहर को मथुरा और शाम को आगरा में कोविड इंतजामों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमित होकर ठीक होने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार बृज के दौरे पर आ रहे हैं। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोविड अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाएं, ग्रामीण अंचल में संक्रमण की रोकथाम को लेकर विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ समीक्षा करेंगे। 

आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर में बने एकीकृत कमांड कंट्रोल रूम का सीएम निरीक्षण कर सकते हैं। ऑक्सीजन, दवाइयों व अस्पतालों में बेड के इंतजामों पर चर्चा होगी। सुबह सबसे पहले मुख्यमंत्री अलीगढ़ पहुंचेंगे। फिर दोपहर मथुरा जाएंगे। मथुरा के बाद शाम चार बजे आगरा पहुंचने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर में बने एकीकृत कमांड कंट्रोल रूम का सीएम निरीक्षण कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें