फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 घंटे ताजनगरी में रुकेंगे मुख्यमंत्री, सफाई से लेकर इन बिंदुओं पर रहेगी नजर

Sat, 06 May 2017 07:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सात मई को ताजनगरी में छह घंटे रुककर यहां की नब्ज टटोलेंगे। सुबह 11 बजे सीएम आगरा पहुंच जाएंगे। इसके बाद निरीक्षण और बैठक और मुलाकातों का दौर शुरू होगा। पांच बजकर 20 मिनट तक सीएम योगी आगरा में रहेंगे। माना जा रहा है कि अपने विस्तृत दौरे में वे आगरा मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्या और लोगों की मांग तक हर ‌पहलू पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


योगी आ‌दित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आगरा आ रहे हैं। ऐसे अधिकारी कोई कमजोर बिंदु नहीं छोड़ना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के निरीक्षण को लेकर सभी तैयारियां कर ली गईं। प्रमुख रूप से उनका एसएन मेडिकल कालेज, गेहूं क्रय केंद्र और रबर चैक डैम के निरीक्षण का कार्यक्रम है। वहां सभी तैयारियां कर ली गई हैं। 

एसएन मेडिकल कालेज, लेडी लायल और जिला अस्पताल में डाक्टर समेत समस्त स्टाफ को एलर्ट कर दिया है। ओपीडी समेत सभी विभाग खुलेंगे। सुबह आठ बजे सभी को अपने कार्यस्थल पर पहुंचने को निर्देशित किया है। इसके अलावा इमरजेंसी में सेफ रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

गुलाबी हुए जिला अस्पताल-लेडी लायल

अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
लेडी लायल, जिला अस्पताल और एसएन गुलाबी रंग में रंगे हुए हैं। यहां रंगाई-पुताई के साथ ही टूट-फूट की मरम्मत जोरों पर है। तीनों संस्थानों के वार्ड, शौचालय समेत परिसर को चमकाया जा रहा है।

देर रात तक यहां कार्य होते रहे। दरअसल, बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार आगरा में होंगे। एसएन मेडिकल कालेज, लेडी लायल, जिला अस्पताल में निरीक्षण की संभावना है। ऐसे में यहां युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री के इमरजेंसी का निरीक्षण कर सकते हैं। ऐसे में दोपहर करीब डेढ़ बजे डीएम, एसएसपी ने इमरजेंसी का हाल देखा। इसके बाद कमिश्नर, आईजी, डीआईजी ने दोपहर साढ़े तन बजे इमरजेंसी का निरीक्षण किया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ-सफाई, मरम्मत कार्य के अलावा दवाओं के बारे में जानकारी की। टीम का खासतौर से ट्रामा सेंटर पर जोर रहा। बता दें कि 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इमरजेंसी का दौरा किया था। ट्रामा सेंटर में बदहाली पर कईयों पर गाज गिरी थी। 
विज्ञापन

योगीजी के आने से पहले थाना चमाचम

हरीपर्वत - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज आगरा आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। अस्पताल, सरकारी स्कूल से लेकर थानों तक को चमकाया जा रहा है। मुख्यमंत्री किसी थाने में निरीक्षण के लिए भी जा सकते हैं।  प्राथमिकता में थाना हरीपर्वत रखा गया है।

यह थाना एमजी रोड पर है। यहां पर सीओ हरीपर्वत और एसपी सिटी का आफिस भी है। इसलिए इस थाना में शनिवार को युद्ध स्तर पर साफ-सफाई काम कराया गया। मुंशी कक्ष, शौचालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मेस में रंग-रोगन का कार्य कराया गया।

पूरे दिन मजदूर साफ-सफाई में लगे रहे। इसके अलावा हेल्प डेस्क के बोर्ड भी लगा दिए गए। इसके अलावा भी अन्य थानों में साफ-सफाई के अलावा फाइलों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें