फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: तीन दिन में दूसरी बार आगरा पहुंच रहे सीएम योगी, जन चौपाल से बिछाएंगे चुनावी बिसात

Tue, 02 Apr 2024 11:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिन में दूसरी बार आगरा पहुंच रहे हैं। यहां वह जन चौपाल से चुनावी बिसात  बिछाएंगे। प्रबुद्धजनों को भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में लोकसभा चुनाव की बिसात बिछाने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। सीएम चुनावी अभियान की शुरुआत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में जन चौपाल से करेंगे। इसके बाद सूरसदन प्रेक्षागृह में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का तीन दिन में यह दूसरा दौरा होगा। सोमवार को वह 11:35 बजे खेरिया हवाई अड्डे आए। यहां से हेलिकॉप्टर से हाथरस के लिए रवाना हुए। फिर बुलंदशहर व अन्य जिलों में सभाएं कीं। बुधवार को फिर मुख्यमंत्री आगरा आ रहे हैं। इस बार आगरा में चुनावी बिगुल फूंकेंगे। 

सीएम शमसाबाद स्थित एपी सिंह इंटर कॉलेज में सीकरी के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जन चौपाल करेंगे। इसके बाद शहर में सूरसदन प्रेक्षागृह में दोपहर 2:30 बजे प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत करेंगे। वह शहर के प्रबुद्धजन से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के लिए समर्थन मांगेंगे।

डीएम व पुलिस कमिश्नर ने मुख्यमंत्री के चौपाल स्थल का किया निरीक्षण

शमसाबाद के एपी इंटर कॉलेज मैदान पर बुधवार को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चौपाल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी और पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड आयोजन स्थल पर पहुंचे। दोनों ने मंच एवं अन्य तैयारियां का जायजा लिया। उसके बाद हेलीपेड का निरीक्षण किया। बाद में पुलिस कमिश्नर राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश से लगने वाली सीमा की भी जांच की। मातहतों को वाहन चेकिंग समेत अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें