मुख्यमंत्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में आने से पहले गोपालखार स्थित श्री गुरु चरण सेवाधाम आश्रम में अष्टम श्री ब्रह्मोत्सव एवं गुरुदेव भगवान के विग्रह का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागिता कर सकते हैं। इसके अलावा श्रीबांकेबिहारी के दर्शन, प्रदेश के मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के बेटे की शादी में शामिल, बरसाना, रसखान समाधि एवं वेटरनेरी विवि में रात्रि विश्राम करेंगे। सात जून को मुख्यमंत्री मथुरा से रवाना होंगे।
सात जून को करेंगे राधारानी के दर्शन
सात जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राधारानी के दर्शन करने बरसाना भी जा सकते हैं। इस दौरान वह ब्रज के विरक्त संत विनोद बाबा से मिलने उनके आश्रम व रंगीली महल भी जा सकते हैं। मुख्यमंत्री के रूट प्लान को लेकर शनिवार को तहसीलदार गोवर्धन राजकुमार भास्कर और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने सड़कों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी।