फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, मंडल में लगाए जा रहे ऑक्सीजन के 20 प्लांट

Sat, 15 May 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा मंडल में 20 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। बंद पड़े प्लांट क्रियाशील हो गए हैं। 
विज्ञापन
कोविड कमांड सेंटर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा मंडल में 20 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। बंद पड़े प्लांट क्रियाशील हो गए हैं। दो प्लांट चालू होने वाले हैं। तीसरी लहर के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू की गई हैं। संक्रमण से बचाव ही सर्वोत्तम उपाय है। लापरवाही न बरतें और कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाएं।

विज्ञापन


मोती कटरा स्थित एसटीडीसी सेंटर में मुख्यमंत्री योगी जनप्रतिनिधियों व मंडलीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पहली लहर में संक्रमण की दर कम थी। दूसरी लहर में संक्रमण की दर बढ़ने से ऑक्सीजन की मांग बढ़ी। कई जगह संकट रहा। केंद्र के सहयोग से ऑक्सीजन एक्सप्रेस और वायु सेना की मदद से प्रदेश में 1030 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। 

आगरा मंडल में 45 साल से अधिक उम्र के 5.71 लाख लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। 18 से 45 उम्र के आगरा में 10 हजार, मथुरा में छह हजार और फिरोजाबाद में 5700 लोगों को टीके लग चुके हैं। मंडल में 3800 कोविड बेड हैं। 799 बेड और बढ़ाए गए हैं। 340 वेंटिलेटर हैं, 162 एंबुलेंस हैं। मंडल के लिए 216 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन के कार्यवाहक प्राचार्य को हटाएं, स्पष्टीकरण लें: योगी
ताजनगरी में अपने दौरे के दौरान मंडलीय समीक्षा बैठक में एसएन मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य के न पहुंचने पर नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें हटाने के आदेश दिए। आगरा में अपने दौरे के दौरान राज्य क्षय रोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में मुख्यमंत्री मंडलीय समीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पूछा कि एसएन से कौन आया है। जवाब मिला, प्राचार्य संक्रमित हैं इसलिए नहीं आ सके। 

उन्होंने पूछा कि उनकी जगह कौन आया है, उस समय एसएन से कोई मौजूद नहीं था। अधिकारियों ने फोन लगाए तो कोविड वार्ड प्रभारी डॉ. प्रशांत गुप्ता और डॉ. सीपी पाल दौड़ते हुए पहुंचे। परंतु कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार आर्या नहीं पहुंचे। इस बात से नाराज मुख्यमंत्री ने कार्यवाहक प्राचार्य को हटाने और उनका स्पष्टीकरण लेने के निर्देश डीएम को दिए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के विशेष सचिव संजय प्रसाद, मंडलायुक्त अमित गुप्ता और पुलिस अफसर मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें