फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: वृंदावन में होने वाले अष्टम श्रीब्रह्मोत्सव में आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली स्वीकृति 

Thu, 26 May 2022 07:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में 4 से 10 जून के बीच होने वाले अष्टम श्रीब्रह्मोत्सव एवं गुरुदेव भगवान के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से स्वीकृति मिल गई है।  
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की सत्ता की दोबारा बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जल्द वृंदावन आने की संभावना है। 6 से लेकर 10 जून के बीच मुख्यमंत्री वृंदावन आ सकते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से स्वीकृति भी मिल गई है। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग गोपालखार स्थित श्री गुरु चरण सेवाधाम आश्रम में 4 से 10 जून के बीच अष्टम श्रीब्रह्मोत्सव एवं गुरुदेव भगवान के विग्रह का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। मालूम हो कि पिछले कार्यकाल में योगीजी जिले में 22 बार आए थे।

विज्ञापन


आश्रम के महंत रामानुजाचार्य स्वामी विश्वेशप्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि सप्त दिवसीय ब्रह्मोत्सव में सहभागिता करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न्योता भेजा है। पांच को मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण उनकी उपस्थित नहीं हो पाएगी, लेकिन 6 से 10 जून के बीच किसी भी दिन उनके ब्रह्मोत्सव में आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 1 जून को वृंदावन आने का बना था, लेकिन उस दिन अयोध्या में शिला पूजन कार्यक्रम आयोजित होने के कारण वृंदावन आगमन टल गया। अब 6 से 10 जून के बीच किसी भी दिन मुख्यमंत्री वृंदावन आ सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही उनके वृंदावन आने की तारीख की घोषणा हो जाएगी। स्वामी विश्वेशप्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि इस दिव्य ब्रह्मोत्सव में पांच की शाम आचार्य वरण, अनुज्ञा, विश्वक्सेन पूजा के साथ कलश पूजन का आयोजन होगा। वहीं 6 को रक्षाबंधन, महाकुंभ स्थापना, 7 जून को सीताराम विवाहोत्सव का आयोजन होगा। इसके बाद 8 जून को चतु: स्थानार्चन, 9 को महाशयन के साथ ही 10 को पूर्णाहुति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें