एयरपोर्ट पर बच्चे को दुलार करते सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ से वापसी के दौरान आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यात्रियों से यहां की सुविधाओं के बारे जानकारी ली। उन्होंने परिजनों के साथ फ्लाइट का इंतजार कर रहे बच्चों को दुलार किया। उनसे नाम पूछा और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। खेरिया हवाई अड्डे पर डीएम और एसएसपी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात नहीं की। इस दौरान शहर में पुलिस प्रशासन सतर्क रहा।