फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: मुख्यमंत्री योगी ने धर्मगुरुओं से कहा, लॉकडाउन खत्म होने के बाद आपकी भूमिका अहम

Mon, 06 Apr 2020 09:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में धर्मगुरु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आगरा के धर्मगुरुओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। इस दौरान फादर मून लाजरस ने मुख्यमंत्री से कहा कि कोरोना से बचाव और एहतियात में सभी अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया में समाज में खाई पैदा करने वाली संदेशों पर अंकुश लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि भोजन वितरण किया जा है मगर सभी गरीबों तक पहुंचे, इसके लिए मॉनीटरिंग अच्छे ढंग से होनी चाहिए। 
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी से फादर मून ने कहा कि गलियों में लॉकडाउन का पालन ठीक से नहीं हो पा रहा है, इसलिए गश्त को बढ़ाया जाए। धर्मगुरुओं की लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी समाज के लोगों को दिशा देने में बड़ी भूमिका रहेगी। आगरा में सात धर्मगुरुओं में केवल फादर मून से ही मुख्यमंत्री की बातचीत हुई। 

इसके बाद प्रयागराज, लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी, अयोध्या के धर्मगुरुओं से भी बातचीत हुई। कॉन्फ्रेंस के बाद मंडलायुक्त अनिल कुमार ने धर्मगुरुओं से सुझाव मांगे। मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने कहा कि क्वारंटीन सेंटरों में जहां भी कोई पीड़ित दिक्कत पैदा करे, उसे समझाने के लिए सभी धर्मगुरु तैयार हैं। प्रशासन का हर संभव सहयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना रियासत अली व मौलाना मुदस्सिर कादरी ने कहा कि पुलिस कोरोना के संदिग्ध मरीजों को अपराधी की तरह पकड़कर ले जा रही है। उनके साथ सही बर्ताव होना चाहिए। इस पर एसएसपी ने कहा कि लोग खुद सहयोग करें तो किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। 

धर्मगुरुओं ने कहा कि बस्तियों में भी गश्त बढ़ाई जाए,ताकि लोगों को लाक डाउन का सही तरीके से पालन करें। इस दौरान जिलाधिकारी पीएन सिंह, संत बाबा प्रीतम सिंह, भंते ज्ञानरत्न, बंटी ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें