फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने सुहागनगरी को दिखाए कांच सा चमकाने के सपने, ये कीं चुनावी घोषणाएं

Fri, 24 Nov 2017 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फ़िरोज़ाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहली बार चूड़ियों के शहर फिरोजाबाद में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहाग नगरी के लिए वादों का पिटारा खोल दिया। उन्होंने जनता से इस शर्त पर वोट मांगे कि केंद्र और प्रदेश की सरकार का पूरा लाभ लेने के निए निकाय में भी बीजेपी की सरकार बनना जरूरी है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद के पीडी जैन इंटर कालेज मैदान में निकाय चुनाव की जनसभा को संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां के चूड़ी और कांच उघोग के विकास का सपना दिखाया। उन्होंने कहा कि केंद्र बीजेपी की सरकार है और यूपी में भी बीजेपी की सरकार है। 

दोनों सरकार निगमों में विकास के लिए पैसा दे रही हैं लेकिन पहुंचता नहीं है। इसलिए अगर बीजेपी का बहुमत के साथ बोर्ड गठित होता है तो जिस तरह दीपावली में अयोध्या जगमगाया था उसी तरह फ़िरोज़ाबाद भी जगमगाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि फ़िरोज़ाबाद विश्व में कांच उद्योग के लिए जाना जाता है। प्रदेश सरकार भी लखनऊ एक कांच शोरूम बना रही है, जहां पर फ़िरोज़ाबाद के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। हमने 86 लाख किसानों की कर्जमाफी का काम किया। ये पहला राज्य है जिसने केंद्र और प्रदेश की योजना में आठ माह में प्रदेश के गरीबों को 11 लाख घर ‌‌दिए हैं। 

मुख्यमंत्री बोले कि ये पहला चांस है, जब केंद्र में भी बीजेपी और प्रदेश में भी बीजेपी है। इससे अच्छा समय निकाय के लिए नहीं मिल सकता। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ठेले वालों का उत्पीड़न रुक सके, इसके लिए भी हमने एक नीति अपनाई है। 
विज्ञापन

2018 में हल होगी पानी की समस्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
फ़िरोज़ाबाद में पानी की समस्या को भी सीएम ने अपने भाषण में रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि 2018 में हम इस समस्या का समाधान करने वाले हैं। फ़िरोज़ाबाद में श्रमिकों के हितों के संरक्षण के लिए बीमा पॉलिसी लाएंगे।  

पिछली सरकारों ने सत्ता का दुरुपयोग किया है। हमने नगर निगम में अच्छे लोगों को भेजने के लिए ही यहां की पढ़ी लिखी लड़की नूतन राठौर को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा सीएम ने यमुना में गिरते नालों को रोकने के लिए प्लान बनाने का आश्वासन दिया। कहा कि अवैध कब्जों को रोकने के लिए एंटी भूमाफिया फोर्स लगातार करवाई कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें