फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: अयोध्या की तर्ज पर होगा ब्रज 84 कोस परिक्रमा का विकास, मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं पर लगाई मुहर

Wed, 08 Jun 2022 11:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं समेत कई योजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जो ब्रज क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करेंगी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद हेमा मालिनी और विधायकगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में एलिवेटेड रोड (ब्रज तीर्थ पथ), गोवर्धन कनेक्ट योजना और ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को अयोध्या की तर्ज पर विकसित कराए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने केंद्रीय सहयोग से ब्रज क्षेत्र की इन तीनों महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब 4000 करोड़ की लागत से नेशनल हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ते हुए वृंदावन-मथुरा गोकुल के बीच एलिवेटेड रोड यमुना किनारे बनाने का प्रस्ताव है। फराह से गोवर्धन ट्रेन के साथ गोवर्धन कनेक्ट योजना और ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को अयोध्या के तर्ज पर 5000 करोड़ की लागत से तैयार करने का प्रस्ताव है। 

इन योजनाओं की भी मिली स्वीकृति

इन तीनों ही तीनों महत्वाकांक्षी योजनाओं पर केंद्रीय परिवहन मंत्रालय काम करने को तैयार है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सहमति व्यक्त कर दी है। इसके अलावा बैठक में गोकुल में वासुदेव वाटिका, कोसी में वाटर म्यूजियम और परखम में जोधपुर झाल को विकसित करने की भी स्वीकृति दी गई। साथ ही मथुरा, वृंदावन बरसाना गांव में पर्यटन संबंधी योजनाएं स्वीकृत की गई है। 

विज्ञापन

बैठक में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, सांसद हेमा मालिनी, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी और मेघश्याम, आगरा कमिश्नर अमित गुप्ता, यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। 

इन प्रस्तावों पर बोर्ड ने लगाई मुहर

  • मथुरा-वृंदावन हेरिटेज रेल पथ का विकास
  • वृंदावन-मथुरा और गोकुल के बीच एलिवेटेड रोड
  • ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का अयोध्या की तर्ज पर विकास
  • गोकुल बैराज अपस्टीम में बायीं तरफ सिंचाई विभाग की लगभग 12 एकड़ भूमि पर वासुदेव वाटिका का निर्माण
  • कोसी के पास सिंचाई विभाग की 13 एकड़ भूमि पर वाटर म्यूजियम की स्थापना
  • फरह  में परखम के पास जोधपुर झाल के 64 क्षेत्र को वेटलैंड के रूप में विकसित किया जाएगा
  • अकबरपुर जैंत स्थित दो हेक्टेयर भूमि पर टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण
  • फरह स्थित दीनदयाल धाम के अंतर्गत दीनदयाल संग्रहालय का निर्माण 
  • ग्राम सनरख में सुभिर कुंड का विकास किया जाएगा
  • वृंदावन रंगजी मंदिर के आसपास सौंदर्यीकरण स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत किया जाएगा
  • बरसाना में राधाबिहारी इंटर कॉलेज की भूमि पर मल्टीस्टोरी पार्किंग और टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण
  • नंदगांव में योजना विभाग की लगभग एक एकड़ भूमि पर टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर बनाया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें