फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संगीत से संस्कार’ निर्माण, आज मुख्यमंत्री भी देखेंगे

Fri, 02 Oct 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में संगीत से संस्कार निर्माण के प्रयास देखेंगे। युवक बिरादरी (भारत) संस्था की ओर से आयोजित ‘एक सुर एक ताल’ में 11 हजार विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। सबकी एक ही ताल और सुर भी एक होगा। गुरुवार को विद्यार्थियों ने मैदान में रिहर्सल भी की।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर दो बजे विद्यार्थी स्टेडियम पहुंचना शुरू होे जाएंगे। तीन बजे उनको लाइन में बैठाया जाएगा। पौने तीन बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। चार बजे मुख्यमंत्री का आगमन है। युवक बिरादरी के कलाकारों के निर्देशन में छात्र-छात्राएं छह गानों पर प्रस्तुति देंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर जिमनास्टों को चेक भी देंगे। मुख्यमंत्री के साथ माध्यमिक शिक्षामंत्री महबूब अली, प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार, निदेशक माध्यमिक शिक्षा अमरनाथ वर्मा का आना भी प्रस्तावित है। वहीं, युवक बिरादरी के संस्थापक पद्मश्री कांति शाह, डायरेक्टर स्वर क्रांति भी मौजूद रहेंगी।  

इन गीतों पर दिया प्रशिक्षण      
‘स्वच्छ और सुंदर हरी मांग हम सजाएंगे’, ‘इक बाग है ये दुनिया’, ‘नमन करो मन, पुण्य तीर्थ भारत को’, ‘हम न सोचें हमें क्या मिला है, ‘वैष्णव जन को तेणे कहिए’ गीतों का नृत्य गान दो अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन



सौ नदियों के नाम पर लाइनें
आगरा। 110-110 बच्चों की सौ लाइनें स्टेडियम में लगेंगी। प्रत्येक लाइन को नदियों का नाम दिया गया है। गमलों में तख्तियां लगाई जाएंगी।

स्कूलों में ही पहुंचेगा लंच पैकेट
आगरा। कार्यक्रम स्थल के बजाय स्कूलों में ही बच्चों को लंच पैकेट पहुंचवाने की व्यवस्था बनाई गई है। जिला पूर्ति विभाग की टीम सुबह से इस व्यवस्था में जुट जाएगी।

सीएम जिमनास्टों को देंगे 50-50 हजार रुपये के चेक
आगरा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को एक सुर, एक ताल कार्यक्रम में आगरा के 16 जिमनास्टों को 50-50 हजार रुपये के चेक प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक सत्र 2012-13 में सैफई के स्टेडियम में प्रदर्शन देखने के बाद एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा के हास्टल में रहने वाले 16 जिमनास्टों को आठ लाख रुपये देने की घोषणा की थी। हास्टल में रहे तत्कालीन जिमनास्ट मो. बॉबी, मो. रबी, मो. समी, गगन यादव, जावेद, आरिफ, गौरव कुमार, अग्निवेश पांडेय, रामप्रवेश, गुरुमीत, सुनील पटेल, ऋषभ, आयुषी शर्मा, प्रबल श्रीवास्तव, अंकुश सक्सेना, अरुण यादव को प्रोत्साहन राशि मिलनी है। गुरुवार शाम जिमनास्टों के परिचय पत्र बनाए गए।


चार दिन में चमक गया स्टेडियम परिसर
आगरा। मुख्यमंत्री के लिए महज चार दिन में स्टेडियम परिसर चमक गया। दीवारों के प्लास्टर, रंग-रोगन के साथ सड़क को दुरुस्त कर दिया गया। नगर निगम की टीम लगातार साफ-सफाई में लगी हुई है। सफाई व्यवस्था देखने के लिए गुरुवार को नगर आयुक्त भी पहुंचे। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार यादव टीम के साथ शाम तक मौजूद रहे। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रभा भी पहुंचीं।

---
छात्राएं हुई बेहोश, इंतजाम फेल
आगरा। गुरुवार को रिहर्सल के दौरान बीडी जैन की एक और सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कालेज की दो छात्राएं बेहोश हो गईं। एंबुलेंस के साथ डाक्टरों की टीम भी मौजूद थी, लेकिन तैयारी नहीं थी। सीएमओ के यहां से गई टीम के पास ग्लूकोज का पैकेट था, लेकिन पानी नहीं। काफी देर बाद छात्राओं को होश आया। इसके जिला विद्यालय निरीक्षक ने चिकित्सा विभाग की टीम से शुक्रवार की व्यवस्था को लेकर वार्ता की। ताकि घटना की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें