फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ग्रिड: उजाड़ दी हरियाली, बिना अनुमति उखाड़े पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली सीएम ग्रिड सड़कों के निर्माण में खिलवाड़ जारी है। हरीपर्वत से दिल्ली गेट के बीच पहले सीईसी से अनुमति के बिना 100 साल पुराना पीपल का पेड़ उखाड़ कर गिरा दिया गया, वहीं अब डिवाइडर पर लगाए गए पाम के पेड़ों के साथ 50 पौधे भी अनुमति के बिना ही हटा दिए गए। सूचना के अधिकार में नगर निगम ने इन पेड़ों को शिफ्ट करने की जानकारी दी है लेकिन अनुमति न होने के सवाल पर ठीकरा ठेकेदार पर फोड़ दिया है।
विज्ञापन

पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता ने पीपल का पेड़ बिना अनुमति के उखाड़ने के मामले में सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी से शिकायत की है। उन्होंने सीएम ग्रिड की इस सड़क पर लगे पेड़-पौधों के गायब होने पर सूचना के अधिकार में सवाल पूछे, जिस पर नगर निगम के जवाब चौंकाने वाले हैं। नगर निगम ने इन पेड़-पौधों की संख्या और खर्च के बारे में कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। निगम के उद्यान शाखा ने इन्हें नहीं लगाया। आरटीआई के दूसरे सवाल के जवाब में निगम ने कहा कि डिवाइडर पर लगे 40 बोगनविलिया भगवान टॉकीज फ्लाई ओवर पर लगे गमलों में व 10 कनेर ताजगंज जोन स्थित नगर निगम नर्सरी में स्थानांतरित किए गए हैं। ट्रांसलोकेट करने की अनुमति के सवाल पर निगम ने जवाब दिया है कि पेड़-पौधे उद्यान शाखा ने स्थानांतरित नहीं किए हैं। कार्यदायी संस्था ने पौधों को स्थानांतरित किया है।

यह लगे थे पेड़-पौधे
- हरीपर्वत चौराहे से दिल्ली गेट के बीच सीएम ग्रिड की सड़क पर बीते साल एक बैंक ने अपने सीएसआर फंड से पाम के पेड़ लगवाए थे। इस एक किमी. लंबी सड़क के डिवाइडर पर 40 बोगनविलिया व 10 कनेर के पौधे लगे थे। यह सभी गायब हैं। इन्हें वन और उद्यान विभाग की अनुमति के बिना ही हटाया गया है।
विज्ञापन


पाम के 10 पेड़ों को किया गया गायब
पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता के मुताबिक सीएम ग्रिड के काम में ठेकेदार फर्म ने पीपल और पाम के पेड़ों के साथ 50 पौधों को उखाड़कर नष्ट कर दिया है। इनके लिए नगर निगम की जिम्मेदारी है कि वह ठेकेदार पर कार्रवाई करे। उन्होंने पूरा मामला सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी को भेजा है। हर एक पेड़ की हत्या का जवाब नगर निगम के अधिकारियों को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें