फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, अधिकारी एसटीपी के निरीक्षण को पहुंचे

सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।अभी तक मुख्यमंत्री के आगमन की कोई तिथि और कार्यक्रम निर्धारित नहीं है, लेकिन प्रशासन सतर्क है।मुख्यमंत्री अलीगढ़ मंडल की समीक्षा करने आएंगे और इसके बाद वह जिले में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिकारी योजनाओं के निरीक्षण कर रहे हैं। एसटीपी प्लांट के निरीक्षण करने की संभावना में रविवार को एडीएम, सीडीओ, एएसपी व अन्य अधिकारियों ने एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। अभी तक मुख्यमंत्री के आगमन की कोई तिथि और कार्यक्रम निर्धारित नहीं है, लेकिन प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अलीगढ़ मंडल की समीक्षा करने आएंगे और इसके बाद वह जिले में पहुंचेंगे। यहां विकास की योजनाओं का निरीक्षण भी मुख्यमंत्री करेंगे। जहां जिला प्रशासन के अधिकारी मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। सभी निर्माण कार्यों और विकास कार्यों, शासन में लंबित प्रस्तावों और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के ब्यौरे की बुक लेट तैयार की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें