फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संकुल शिक्षक देंगे रिपोर्ट, बिना मान्यता के कितने विद्यालय हो रहे हैं संचालित

Thu, 04 Apr 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बिना मान्यता के संचालित स्कूलों काे चिन्हित करने का कार्य विभाग ने शुरू करा दिया है। संकुल शिक्षकों से अपने-अपने क्षेत्र में संचालित स्कूलों की मान्यता की कॉपी मांगी गई हैं। खंड शिक्षाधिकारियों ने संकुल शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित स्कूलों की सूची भी तैयार कर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश हैं कि बिना मान्यता के किसी प्रकार से स्कूलों का संचालन नहीं किया जाए। बीएसए ने इसके लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। खंड शिक्षाधिकारियों ने संकुल शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में संचालित स्कूलों में जाकर वहां से मान्यता संबंधी अभिलेख प्राप्त करें जिन स्कूलों के पास मान्यता नहीं है वहां की सूची तैयार कर बीआरसी पर उपलब्ध कराएं। बेसिक शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से बिना मान्यता के संचालित स्कूलों में खलबली मच गई है। लोग बीएसए कार्यालय में मान्यता के लिए संपर्क करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें