स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले नगर निगम ने कचरा फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती की है। शुक्रवार को एत्माद्दौला में सड़क पर कचरा फेंकने वालों पर नगर निगम की टीम ने पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
एत्माद्दौला क्षेत्र में नगर निगम टीम ने अभियान के दौरान ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई की जो दुकान की सफाई के बाद कचरे को डस्टबिन में डालने के बजाय सड़क और फुटपाथ पर डाल रहे थे। क्षेत्र में स्थित शराब के ठेके पर भी गंदगी पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया। टीम ने दुकानदारों से कुल पांच हजार रुपये वसूले।
संबंधित दुकानदारों और ठेका संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में डस्टबिन नहीं रखा गया या गंदगी फैलाने की शिकायत मिली, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कचरे को निर्धारित स्थानों पर ही डालें और शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।